Auto Expo 2025: ऑटोमोबाइल के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। आज, 17 जनवरी 2025 से बहुप्रतीक्षित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 की शुरुआत होने जा रही है। यह भव्य इवेंट भारत और दुनिया की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनियों को एक मंच पर लाकर नई और आधुनिक गाड़ियों की झलक पेश करेगा। यह एक्सपो तीन स्थानों – दिल्ली के भारत मंडपम, यशोभूमि, और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित किया जा रहा है।
इस इवेंट में लेटेस्ट तकनीक और इनोवेटिव गाड़ियों को करीब से देखने का मौका मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करेंगे उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के भारत मंडपम में इस इवेंट का उद्घाटन करेंगे। पिछले साल उन्होंने कहा था, “भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो हमारी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की ताकत और नई तकनीकों का बेहतरीन उदाहरण है।”
शेड्यूल और स्थान
एक्सपो का पहला दिन, 17 जनवरी, मीडिया के लिए निर्धारित है। 18 जनवरी को यह खास मेहमानों के लिए खुला रहेगा। आम जनता इसे 19 जनवरी से 22 जनवरी तक देख सकेगी।
मुख्य आयोजन स्थल: भारत मंडपम, दिल्ली
अन्य आयोजन स्थल: यशोभूमि (ऑटो एक्सपो कंपोनेंट शो) और इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा (कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो)
हॉल-वाइज कार ब्रांड्स और आकर्षण
हॉल 1: टाटा मोटर्स – नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां जैसे सिएरा ईवी, हैरियर ईवी, सफारी ईवी
हॉल 2: एमजी मोटर्स – इलेक्ट्रिक गाड़ियों की नई रेंज
हॉल 3: स्कोडा और किआ – स्पोर्टी गाड़ियां और नई एसयूवी
हॉल 4: मर्सिडीज-बेंज और हुंडई – इलेक्ट्रिक जी-वैगन, मेबैक ईक्यूएस 680, क्रेटा इलेक्ट्रिक
हॉल 5: मारुति सुजुकी और टोयोटा – ई-विटारा और अन्य पॉपुलर गाड़ियां
हॉल 6: बीएमडब्ल्यू, पोर्शे, बीवाईडी – एक्स3, मिनी कूपर, 911 फेसलिफ्ट, मैकन ईवी
हॉल 14: महिंद्रा और विनफास्ट – एक्सईवी 9ई, बीई 6, वीएफ वाइल्ड
टिकट और रजिस्ट्रेशन
इस इवेंट में एंट्री पूरी तरह से मुफ्त है। हालांकि, इसमें शामिल होने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इच्छुक व्यक्ति ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

