IND vs ENG T20 Full Squad Announced: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया खेलेगी। अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है और वह इंग्लैंड के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में शामिल किया गया है। अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार रात को ही टी20 मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया। वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीमों का ऐलान बाद में किया जाएगा। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे शमी की अब वापसी हो गई है। चोट के कारण वह क्रिकेट से दूर थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया में वापसी की है।
वरुण चक्रवर्ती और बिश्नोई टीम में शामिल –
भारत ने घातक स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को मौका दिया है। वाशिंगटन सुंदर भी टीम का हिस्सा हैं। रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और हर्षित राणा को भी टीम में जगह मिली है।
शुभमन-पंत और यशस्वी बाहर –
बीसीसीआई ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत को टीम में जगह दी है। ये दोनों खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वनडे सीरीज और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह पा सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यशस्वी जायसवाल को भी टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है।
भारतीय टीम :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

