Noida: नोएडा थाना फेस-3 पुलिस ने ममूरा चौक रोड पर चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की। दिनांक 2 जनवरी 2025 को पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी और सैकड़ों मामलों में वांछित अपराधी संजय पहाड़िया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
घटना का विवरण
पुलिस द्वारा ममूरा चौक रोड पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक XUV 700 कार पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगे। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया।
भागते हुए आरोपी छठ पूजा रोड, सेक्टर-71 की ओर मुड़ गए। खुद को घिरा हुआ देखकर, कार सवार ने पुलिस पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार घायल की पहचान संजय पहाड़िया (पुत्र अमर सिंह पहाड़िया), निवासी ग्राम बिलावली, थाना खेरागढ़, जिला आगरा, हाल निवासी एफ-2/245 संगम विहार, दिल्ली के रूप में हुई है।
बरामदगी
- एक अवैध तमंचा (.315 बोर)
- 01 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस
- घटना में प्रयुक्त XUV 700 कार
महिला भी गिरफ्तार
घटना के दौरान पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया।
अपराधी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, संजय पहाड़िया अंतर्राज्यीय चोर है और उसके खिलाफ सैकड़ों मामले दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढें..
Noida News: बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते अगले आदेश तक स्कूल बंद, डीएम मनीष वर्मा ने दिया आदेश
पुलिस की तत्परता
नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से एक खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

