Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र में बने फार्महाउसों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाया गया। सदर एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में करीब ₹100 करोड़ की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। बताया जा रहा है कि ये फार्महाउस सिकंदरपुर डूब क्षेत्र में स्थित थे। प्रशासन के मुताबिक 72 बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
72 बीघा सरकारी जमीन मुक्त कराई गई
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के सिकंदरपुर डूब क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर फार्महाउस बनाए जा रहे थे। भूमाफियाओं ने करीब 72 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा था। गुरुवार को सदर एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। सदर एसडीएम पुलिस टीम और बुलडोजर के साथ इकोटेक 1 थाने के सिकंदरपुर डूब क्षेत्र में पहुंचे और 72 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
जमीन की कीमत ₹100 करोड़
जमीन की कीमत ₹100 करोड़ आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान इकोटेक 1 थाने के पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम वापस लौट गई।

