Noida: नए साल 2025 का स्वागत जहां एक ओर उत्साह और खुशियों के साथ किया गया, वहीं कुछ जगहों पर यह जश्न हिंसक झड़पों में बदल गया। ऐसी ही एक घटना नोएडा सेक्टर-38ए स्थित शहर के फेमस गार्डन गैलेरिया मॉल में घटी। मॉल के टॉय बॉय बार में नए साल की पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।
क्या था मामला?
सूत्रों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत एक महिला के साथ गलत व्यवहार से हुई। इसके बाद दोनों गुटों के बीच बहस ने उग्र रूप ले लिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का 28 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। वीडियो में एक युवक को गोद में उठाकर वहां से हटाते हुए देखा गया। चारों तरफ शोर-शराबे और हंगामे की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
इस वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और पुलिस को टैग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि गार्डन गैलेरिया मॉल में पहले भी मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस का बयान
सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढें..
Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दो सड़क हादसों में दो मासूमों की मौत, क्षेत्र में शोक का माहौल
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
नए साल के जश्न के दौरान इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गंभीर खामियों को उजागर करती हैं। मॉल प्रशासन और पुलिस को मिलकर ऐसे उपाय करने होंगे, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

