Greater Noida News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गौतमबुद्ध नगर ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा में दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों के छह मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। ठाकुर, गुर्जर, वाल्मीकि और वैश्य समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है।
दादरी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष
भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने बताया कि धीर राणा को दादरी विधानसभा क्षेत्र में जारचा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजीव सिंघल को दादरी नगर का मंडल अध्यक्ष और महेंद्र नागर को बादलपुर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
जेवर विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष
दिनेश भाटी को कासना मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गजेंद्र वाल्मीकि को दनकौर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। रबूपुरा में ठाकुर समाज के व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील कुमार को रबूपुरा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
11 में से 6 मंडल अध्यक्षों की घोषणा
सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति के आधार पर हाईकमान ने नामों को अंतिम रूप दिया। गजेंद्र मावी ने बताया कि 11 में से छह मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। शेष पांच मंडल अध्यक्षों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

