Noida Weather: उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक के साथ ही बारिश और घने कोहरे का कहर भी बरपाया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। अब मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों का ताजा अपडेट जारी किया है।
29 और 30 दिसंबर को शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, कोहरे का प्रकोप बरकरार रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है।
किस जिले में क्या है अलर्ट?
मौसम विभाग के मुताबिक, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, रामपुर, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मुरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, बरेली, बदायूं, हरदोई, लखनऊ और अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 29 दिसंबर के लिए किसी भी प्रकार का मौसम अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप रहेगा जारी
ठंड के साथ घने कोहरे ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में जनजीवन को प्रभावित किया है। अगले 24 से 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है।
ये भी पढें…
Noida:नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के कामकाज की सीएम योगी करेंगे समीक्षा
प्रमुख शहरों का तापमान:
- लखनऊ: कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 11°C
- कानपुर: घने कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 10°C
- वाराणसी: हल्के कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 11°C
- प्रयागराज: हल्के कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 12°C
- आगरा: घने कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 11°C

