Greater Noida News: जनवरी 2025 में ग्रेटर नोएडा में विदेशियों की अच्छी खासी आमद होगी, क्योंकि यहां दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मेला लगने वाला है। इस आयोजन का नाम ऑटो एक्सपो है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट सेंटर में 17 जनवरी से 22 जनवरी तक अब तक का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो आयोजित किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के आयोजकों के अनुसार, अब तक 34 प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इसमें भाग लेने की पुष्टि की है।
दोपहिया वाहन कंपनियां
टीवीएस मोटर कंपनी
बजाज ऑटो
हीरो मोटोकॉर्प
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया
सुजुकी मोटरसाइकिल
यामाहा
भारी वाहन कंपनियां
वोल्वो
आयशर मोटर्स
अशोक लीलैंड
जेबीएम
कमिंस इंडिया
इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियां
एथर एनर्जी
ओला इलेक्ट्रिक
आईक्लीन मोबिलिटी
केई मोबिलिटी
विनफास्ट
इवेंट का 17वां संस्करण
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला यह 17वां ऑटो एक्सपो होगा। पिछला ऑटो एक्सपो ग्रेटर नोएडा में 11 जनवरी से 18 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया गया था।

