IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने बार-बार खेल में खलल डाला। सोमवार को ब्रिसबेन के गाबा में सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही। नतीजतन, केवल 33 ओवर ही फेंके जा सके। स्टंप्स तक भारत ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए थे। केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान रोहित शर्मा शून्य पर नाबाद रहे।
बुमराह ने झटके 6 विकेट
चाय के विश्राम से पहले ऋषभ पंत (9 रन) और विराट कोहली (3 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल (4 रन) और शुभमन गिल (1 रन) को मिशेल स्टार्क ने आउट किया। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 445 रन पर आउट हो गई और उसने अपने आखिरी तीन विकेट सिर्फ 40 रन पर गंवा दिए। एलेक्स कैरी 70 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लिए।
रविवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रैविस हेड (152 रन) और स्टीव स्मिथ (101 रन) के शतकों की बदौलत 405 रन बनाए। पहले दिन बारिश के कारण 90 में से केवल 13.2 ओवर ही फेंके जा सके थे। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।

