Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुर और जेठ पर अस्मत लूटने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना की शिकायत महिला ने थाना दादरी पुलिस से की है।
शादी के बाद से ही दहेज प्रताड़ना
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2018 में गाजियाबाद के डासना में रहने वाले शाहिद नाम के व्यक्ति से हुई थी। शादी के समय परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया।
ससुर और जेठ पर अश्लील हरकतों के आरोप
महिला के मुताबिक, उसके ससुर मुन्ना और जेठ मासूम की नीयत उस पर ठीक नहीं थी। पीड़िता ने दावा किया कि जेठ उसे गलत नजरों से देखता था और ससुर आए दिन उससे छेड़खानी करता था। विरोध करने पर 26 अक्टूबर 2024 को महिला के साथ मारपीट की गई।
भाई को बुलाने पर बढ़ी प्रताड़ना
पीड़िता ने बताया कि जब उसने घटना की जानकारी अपने भाई को दी और उसे बुलाया, तो ससुरालियों ने भाई के साथ भी बदसलूकी की। इसके बाद उसका भाई उसे मायके ले गया।
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
थाना दादरी पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति शाहिद, ससुर मुन्ना, जेठ मासूम और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढें..
पीड़िता की मांग: दोषियों को मिले कड़ी सजा
महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

