Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सोमवार को किसानों का बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। हजारों किसान नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर कूच कर रहे हैं। यह आंदोलन भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में हो रहा है, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे।
किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। इस वजह से अब उन्होंने मजबूरी में प्राधिकरण के खिलाफ एक बड़ा महाआंदोलन करने का निर्णय लिया है।
इस आंदोलन में हजारों किसानों के जुटने की उम्मीद है। आंदोलन के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
ये भी पढें..
Noida: नोएडा में साइबर अपराधियों ने महिला से 34 लाख रुपये ठगे, जेल भेजने की दी धमकी
क्यों कर रहे हैं किसान आंदोलन?
किसानों का कहना है कि उनकी जमीन के उचित मुआवजे और विकास कार्यों में हिस्सेदारी जैसी मांगों को लेकर प्राधिकरण ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। किसान अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

