Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार सुबह शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक की हालत गंभीर है और वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
पुलिस पर पथराव और फायरिंग
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव और फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस संघर्ष में 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एसडीएम भी शामिल हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान
हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने इलाके में तोड़फोड़ की और कई दुकानों तथा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ।
इलाके में तनावपूर्ण स्थिति
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। संभल के मुख्य चौराहों पर बेरिकेडिंग कर दी गई है और हर कोने पर पुलिस बल तैनात है।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
ये भी पढें..
Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन
शहर में सन्नाटा
संभल के चंदौसी चौराहा, शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा और यशोदा चौराहा समेत अन्य इलाकों में पुलिस बल तैनात है। हिंसा के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

