Ghaziabad By-Election Results 2024 Live:: मतगणना केंद्र से चुनाव नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में हैं। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को सबसे ज्यादा 3,625 वोट मिले, सपा प्रत्याशी सिंहराज जाटव को 560 वोट मिले और बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग को 451 वोट मिले।
अपडेट: दूसरे राउंड के बाद
भाजपा: संजीव शर्मा – 10,112
सपा: सिंहराज जाटव – 1,276
बसपा: पीएन गर्ग – 618
यह भी पढ़ें: Greater Noida News: कलयुगी मां ने की अपने ही दो बच्चों की गला घोंट कर हत्या, जानें क्या है मामला
गोविंदपुरम मंडी में मतगणना जारी
गोविंदपुरम मंडी में मतगणना जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हंगामा करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी और सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक अंतिम चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है। सभी प्रत्याशियों को धैर्य रखने की सलाह दी गई है। मतगणना प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता के निर्देश जारी किए गए हैं। भाजपा को हैट्रिक की उम्मीद
इस विधानसभा उपचुनाव के जरिए भाजपा हैट्रिक की उम्मीद कर रही है। भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने भरोसा जताते हुए कहा है कि सब कुछ ठीक रहेगा। उन्हें गाजियाबाद की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मतदान प्रतिशत आमतौर पर कम होता है, क्योंकि गाजियाबाद के कई मतदाता दिल्ली-एनसीआर के दूसरे इलाकों में काम करते हैं। मतदान का दिन नोएडा और दिल्ली में कामकाजी दिन होने की वजह से मतदान प्रतिशत कम रहा। हालांकि, भाजपा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।

