Noida News: गौतमबुद्ध नगर जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब शिक्षकों को ICT LAB और Smart Class में पढ़ाने का हिसाब देना होगा। विभाग ने शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा के लिए प्रशिक्षित करने में अच्छी खासी धनराशि खर्च की है, लेकिन अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण अब यह कदम उठाया गया है।
फिलहाल रोस्टर के जरिए होता है काम
जिले के चारों ब्लॉकों में ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर आईसीटी लैब स्थापित की गई हैं, जहां छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा दी जाती है। कंप्यूटर का ज्ञान हासिल करने के लिए छात्रों को इन लैब में भेजा जाता है। यह प्रक्रिया रोस्टर के हिसाब से होती है।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad: दिलशाद गार्डन से छपरौला रूट पर जल्द शुरू होंगी ई-बसें, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
मॉनिटरिंग भी होगी
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि विभाग अब छात्रों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाने का उनकी शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करने का प्रयास करेगा। इसके तहत चारों बीआरसी पर चल रही आईसीटी लैब में छात्रों को क्या पढ़ाया जा रहा है, इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। शिक्षकों को यह भी बताना होगा कि स्मार्ट क्लास छात्रों की शिक्षा में किस तरह योगदान दे रही हैं।

