Noida: गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार शाम को नोएडा के बहलोलपुर गांव में एक 1 मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, इमारत के पास नींव की खुदाई का काम चल रहा था, जिससे इमारत कमजोर होकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी। मामला नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासन ने मलबे से लोगों को निकालने के लिए टीम को भी मौके पर बुला लिया है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के वक्त इमारत में कितने लोग मौजूद थे।
प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसे की वजह निर्माण में कोई खामी थी या फिर नींव की खुदाई से जुड़ी लापरवाही। इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल है।
ये भी पढें..
Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा के बाद हालात बेकाबू, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
स्थानीय प्रशासन की अपील
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के पास भीड़ न लगाएं, जिससे राहत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न हो।

