Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा के भीखनपुर गांव में ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। इस विवाद में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और पीड़ित पक्ष ने थाने पर हंगामा किया।
घटना के कुछ घंटों बाद ही रबूपुरा पुलिस ने हत्यारोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
क्या है मामला?
रबूपुरा थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव में शनिवार को ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढें..
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
चार घंटे के भीतर, पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया और मुठभेड़ के दौरान उन्हें पकड़ लिया। मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

