Noida News: नोएडा के सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के रेस्टोरेंट में युवती से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने वाले डायरेक्टर को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दिवाली पार्टी के दौरान कंपनी के डायरेक्टर ने मॉल में कर्मचारियों के लिए पार्टी रखी थी। इस दौरान आरोपी डायरेक्टर ने युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी डायरेक्टर भूपेंद्र कुमार रमैया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी डायरेक्टर गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी डायरेक्टर भूपेंद्र कुमार रमैया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक इस घटना ने एक बार फिर कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया है।
यह भी पढ़ें: Noida News: दिवाली पार्टी के दौरान डायरेक्टर ने युवती की इज्जत पर डाला हाथ, FIR दर्ज
क्या है पूरा मामला
पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह इंदिरापुरम स्थित एक बिल्डिंग कंसल्टेंसी फर्म में काम करती है। कंपनी के निदेशक भूपेंद्र कुमार रमैया ने शनिवार को सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में दिवाली के उपलक्ष्य में कर्मचारियों के लिए पार्टी रखी थी। पीड़िता के अनुसार, वह अन्य कर्मचारियों के साथ पार्टी में गई थी। उसका आरोप है कि पार्टी के दौरान निदेशक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके साथ लेटने की कोशिश की तथा उसे गलत तरीके से छुआ। जब उसने विरोध किया तो निदेशक ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी तथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। वह किसी तरह अपनी इज्जत बचाते हुए वहां से भाग निकली तथा बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी।

