Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एडिशनल डीसीपी की जिम्मेदारी संभालने वाले अशोक कुमार अब आईपीएस अधिकारी बन गए हैं। उनके साथ ही 24 पुलिस अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया है। इससे पहले अशोक कुमार एडिशनल एसपी (एडिशनल डीसीपी) के पद पर थे, लेकिन अब उन्हें आईपीएस का पद मिल गया है।
ये 24 अधिकारी हुए आईपीएस में पदोन्नत:
भारत सरकार के सचिव की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें पदोन्नत किए गए लोगों के नाम सूचीबद्ध हैं। इस अधिसूचना के अनुसार संजय कुमार यादव, अशोक कुमार, बजरंगबली, दिनेश यादव, समीर सौरभ, मोहम्मद इरफान अंसारी, अजय प्रताप, नैनपाल सिंह को आईपीएस रैंक में पदोन्नत किया गया है।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: कोर्ट परिसर में लाठीचार्ज, 10 वकील घायल, CRPF तैनात, जानें क्या है पूरा मामला
इनके अलावा कमलेश, राकेश कुमार सिंह, लाल भरत कुमार पाल, रश्मि रानी, अनिल कुमार यादव, संजय कुमार, लक्ष्मी निवास मिश्रा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, चिरंजीव नाथ सिंह, मनोज कुमार अवस्थी, अमृता मिश्रा, रोहित मिश्रा, राम यादव, दीपांकर नाथ चौधरी और मायाराम को भी आईपीएस रैंक में पदोन्नत किया गया है।

