Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 में गुरुवार देर रात अचानक आग लगने से सोसायटी के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। उन्होंने आग पर तुरंत काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
अफरा-तफरी का महौल
रात करीब 8 बजे गौर सिटी-2 के 16वें एवेन्यू के एल-टावर से धुआं उठता दिखाई दिया। उस समय घर पर कोई नहीं था। जब पड़ोसियों ने धुआं देखा तो उन्होंने तुरंत गार्ड और सोसायटी प्रबंधन को सूचना दी। कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
दमकल विभाग ने एक घंटे में बुझाई आग
सूचना मिलने पर किसी ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को फोन किया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए तेजी से कार्रवाई की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझ गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
हालांकि कोई हताहत या बड़ी संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। सोसायटी के निवासियों को संदेह है कि आग कंप्यूटर पीसी के ज़्यादा गरम होने की वजह से लगी होगी। उस समय परिवार घर पर नहीं था, और माना जा रहा है कि आग इसलिए लगी क्योंकि कंप्यूटर या डेस्कटॉप लंबे समय तक चालू रहने की बजह से हादसा हुआ।

