UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही एक अध्यादेश लाने वाले हैं। इस अध्यादेश के तहत खाने में थूककर उसे लोगों को बेचने या गलत दुकान का नाम दिखाकर लोगों को गुमराह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उपनियम तैयार किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में इस तरह की खबरें फैलते ही गलत तरीके से खाना बेचने वालों की चिंता बढ़ गई है।
कई वीडियो वायरल हुए
हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कथित तौर पर खाने में थूककर परोसा गया। इस तरह की हरकतें मुख्य रूप से एक खास समुदाय के लोगों द्वारा की जाती हैं और इन हरकतों के वीडियो वायरल हुए हैं। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है और कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है। हालांकि, इसके लिए फिलहाल कोई खास नियम या कानून मौजूद नहीं है। अब योगी सरकार इस मुद्दे से निपटने के लिए एक अलग कानून तैयार कर रही है।
यह भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में “तीसरी आंख” से रखी जाएगी नजर, 227.60 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
योगी आदित्यनाथ के बड़े फैसले के पीछे की वजह
इस कानून के तहत गलत तरीके से खाना परोसने वालों के खिलाफ कानून की संबंधित धारा के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में लखनऊ में उच्च स्तरीय बैठकें चल रही हैं और उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ जल्द ही कोई अहम फैसला लेंगे।

