MI Retain Players List: आईपीएल 2025 (IPL 2025) को लेकर चर्चा जोरों पर है। आईपीएल के 18वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है। नए नियमों के मुताबिक अब हर टीम पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी, साथ ही एक या दो राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करने का विकल्प भी होगा। पहले टीमें सिर्फ चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती थीं। इसी बीच मुंबई इंडियंस को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस से अलग हो सकते हैं।
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन यानी आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटन्स से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था। पांड्या के टीम में आते ही रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया। सोशल मीडिया पर रोहित को कप्तानी से हटाए जाने का फैन्स ने खूब विरोध किया और कथित तौर पर टीम के खिलाड़ी भी नाखुश थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के कुछ खिलाड़ी पांड्या के रवैये से नाखुश थे।
क्या रोहित लखनऊ और सूर्या कोलकाता टीम में जाएंगे?
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स रोहित शर्मा को खरीदने में दिलचस्पी रखती है। चूंकि मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ियों को बेचने का कोई नियम नहीं है, इसलिए लखनऊ को नीलामी में रोहित के लिए बोली लगानी होगी। ऐसी भी खबरें हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स सूर्यकुमार यादव को खरीदने की तैयारी कर रही है। दोनों टीमें कथित तौर पर इन खिलाड़ियों के लिए कोई भी रकम खर्च करने को तैयार हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई उन्हें रिटेन करती है या नहीं।
नवंबर के अंत तक हो सकती है नीलामी
अक्टूबर के अंत तक रिटेंशन प्रक्रिया स्पष्ट होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि सभी टीमें अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह तक अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर देंगी। यह भी बताया जा रहा है कि आईपीएल 2025 की नीलामी नवंबर के अंत तक हो सकती है।
इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है MI
हार्दिक पांड्या
ईशान किशन
जसप्रीत बुमराह
तिलक वर्मा
टिम डेविड

