Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई बहुप्रतीक्षित आवासीय योजना RPS जीरो 8 के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस योजना के लिए 10 अक्टूबर को ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। योजना के तहत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो इस स्कीम के प्रति लोगों के गहरे आकर्षण को दर्शाता है।
2,22,035 आवेदन प्राप्त
योजना के अंतर्गत विभिन्न आकार के प्लॉटों के लिए कुल 2,22,035 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे ज्यादा 67,197 आवेदन 120 वर्गमीटर के प्लॉटों के लिए जमा हुए हैं। 162 वर्गमीटर प्लॉट के लिए 44,181 आवेदन, 200 वर्गमीटर के लिए 2,512, 300 वर्गमीटर के लिए 59,163, 500 वर्गमीटर के लिए 9,777 और 1,000 वर्गमीटर प्लॉट के लिए 3,658 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा सबसे बड़े 4,000 वर्गमीटर प्लॉट के लिए भी 1,089 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
ये भी पढ़ें..
Noida: सुपरटेक इको विलेज-2 में दूषित पानी पीने से 300 से अधिक लोग बीमार, एनजीटी ने लिया संज्ञान
20 आवेदकों ने वापस लिया आवेदन
इस योजना के तहत कुल 1,87,577 लोग पात्र माने गए हैं, जिसमें से 1,87,570 आवेदकों ने एकमुश्त भुगतान करने का विकल्प चुना है। वहीं, किस्तों में भुगतान करने वाले आवेदकों की संख्या 14,374 है। योजना में एकाधिक आवेदन करने वालों की संख्या 264 रही। दिलचस्प बात यह है कि आवेदन के बाद 20 लोगों ने अपनी एप्लिकेशन वापस ले ली है।

