हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) के लिए 5 सितंबर को वोटिंग होनी है तो वहीं गुरुवार 3 सितंबर को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा. लेकिन इससे पहले हरियाणा में सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार-प्रसार में ऐड़ी से चोटी तक की ताकत झोंक दी है. तो वहीं इसी कड़ी में मंगलवार 1 अक्टूबर को बीजेपी सांसद रवि किशन (MP Ravi Kishan) करनाल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने कई रैलिया कि और जनता को संबोधित किया. इस दौरान रवि किशन ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि बीजेपी हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है. नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे है और जनता का चेहरा साफ बता रहा है कि, इस बार के चुनाव को लेकर वह सभी कितने उत्साह में है. यहां पर 500 रुपये में सिलेंडर मिल रहा हैं, 304 रुपये सबके खाते में वापस आ रहे हैं ऐसे में यहां का मौहाल एकदम अद्भुत है.
ये भी पढ़ें…
बीजेपी वापस आ रही है
आपको बता दें कि बीजेपी सांसद रवि किशन बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करते हुए आए. उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में सरकार तो बीजेपी की ही आ रही है. यहां पर हर महिने 21,00 रुपये हर लाड़ली बहन को मिलेंगे ही, हमारे देश के अग्निवीरों को सरकारी नौकरी भी मिलेगी, हर बेटी को शादी-ब्याह के लिए पैसा मिलेगा, हर गरीब को मकान मिलेगा-सुरक्षा मिलेगी और साथ ही साथ सभी को व्यवस्था मिलेगी.
रवि किशन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
तो वहीं आगे आपको बता दं कि पानीपत के समालखा में बीजेपी प्रत्याशी मनमोहन भड़ाना के समर्थन में रैली को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मनमोहन भड़ाना के पक्ष में जनता से वोट की अपील की और साथ में कांग्रेस को आड़ें हाथों लेते हुए उनपर जमकर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस 3C और 3D की सरकार चलाती है. 3C मतलब है कि- क्राइम, कमीशन और करप्शन और 3D मतलब है- डीलर, दलाल और दामाद. क्योंकि जब-जब भी कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है, तब-तब सिर्फ और सिर्फ अपराध भ्रष्टाचार बढ़ा है. कांग्रेस पर आगे निशाना साधते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण,दलित और ओबीसी विरोधी पार्टी है. हरियाणा की पिछली सरकारों ने यहां पर जो भी बिगाड़ा है, हमने उसे सुधारा है. 10 साल में जितना किया उतना अब तक किसी ने नहीं किया. आप सभी के जोश जुनून और उत्साह से स्पष्ट नजर आ रहा है कि समालखा में इस बार कमल खिल कर ही रहेगा और हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी.

