Noida News: नोएडा के सेक्टर 93 की एक सोसाइटी में मकान मालिक और किरायेदार के बीच मकान खाली करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरु हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट
यह सारा मामला घर खाली करने को लेकर था। मकान मालिक लंबे समय से किरायेदार से घर खाली करने को कह रहा था लेकिन किरायेदार हर रोज बात को टाल रहा था। जिसके चलते सोमवार रात को फिर बहस छिड़ गई, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिवार सड़क पर आकर एक-दूसरे से भिड़ गए। घटना का एक मिनट से अधिक लंबा वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष जमकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों पक्ष भयानक रुप से लड़ रहे थे। जिससे स्थिति काबू में नहीं आई।
यह भी पढ़े……UP News: योगी सरकार ने यूपी के 39 हजार कर्मचारियों की सैलरी पर लगाई रोक
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया हैं डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विवाद किराये को लेकर था। उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी ने जानकारी दी कि सोमवार की रात को हुई इस घटना में किरायेदार ने मकान मालिक पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें संजय कुमार (महर्षि रोड, सलारपुर निवासी) और धर्मेंद्र भड़ाना (ग्राम सलारपुर निवासी) शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

