Hapur News: हापुड़ जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हैं। हापुड़ में कछुए का शिकार कर सब्जी बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शिकारियों को कछुआ खाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों को प्रतिबंधित जीव का शिकार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को किया इत्तिला
स्थानीय लोगों द्वारा इस मामले की खबर पुलिस को दी गई। सबसे पहले ब्रजघाट के पास पलवाड़ा रोड पर लोगों ने इन दोनों युवकों को कछुए का मांस पकाते देखा। ये देखकर उनके होश उड़ गये। आनन फानन में घटना की जानकारी गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को दी गई तो सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम मुकेश और ओमपाल निवासी लखीमपुर और राजस्थान का रहने वाला बताया।
आरोपियों ने स्वीकार किया अपराध
दोनों आरोपियों ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया हैं। दोनों का कहना हैं कि वह कछुए का शिकार करने के बाद उसकी सब्जी बना रहे थे। गढ़ कोतवाली के इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि वन विभाग की तहरीर के आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
इससे पहले भी ऐसा मामला देखने को मिला हैं। यूपी के प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर GRP पुलिस ने 10 कछुओं की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही अधिकारियों ने बीते शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा, वन्यजीव अपराध कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।
बैग में छिपा रखे थे कछुए
पुलिस अधीक्षक GRP अभिषेक यादव ने बताया कि रेलवे पुलिस के जवान गुरुवार को प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि जांच करने पर उनके दो बैग में कछुए मिले। आरोपियों की पहचान गुड्डू कंजदार और आकाश कंजदार के रूप में हुई है।

