Noida: नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के अंतर्गत गढी चौखंडी गांव में मंगलवार को सात बच्चों के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस विभाग में इस खबर के फैलते ही तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई, लेकिन बाद में जांच के दौरान सच्चाई कुछ और ही सामने आई।
थाना फेस-3 के प्रभारी राजकुमार ने जानकारी दी कि गढी चौखंडी गांव में रहने वाले नितिन यादव नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव के करीब 12 साल के सात बच्चों को एक कार चालक ने अगवा कर लिया है। जैसे ही यह खबर पुलिस तक पहुंची, तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू की गई।
यूट्यूबर की वजह से फैली गलतफहमी
जांच के दौरान पता चला कि दिल्ली और खोड़ा कॉलोनी के दो यूट्यूबर गांव में शूटिंग के लिए आए थे। उन्होंने बच्चों को अपने वीडियो में क्रिकेट खेलते हुए दिखाने की बात कहकर साथ चलने को कहा। यूट्यूबर ने बच्चों को खाने-पीने का सामान देने का लालच दिया, जिसके बाद बच्चे उनके साथ चले गए। दोनों यूट्यूबर एक कार में बच्चों को बैठाकर शूटिंग के लिए ले गए।
ये भी पढ़ें..
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बढ़ा डेंगू का कहर, पिछले 24 घंटों में 27 नए मामले आए सामने
पुलिस की जांच के बाद मिली राहत
जब बच्चों को लेकर ये यूट्यूबर शूटिंग से लौट रहे थे, तो उनकी कार का टायर फट गया। इस वजह से बच्चों को गांव वापस लाने में देर हो गई। इस बीच बच्चों के माता-पिता अपने काम से लौटे और घर पर बच्चों को न पाकर घबरा गए। बच्चों के गायब होने की आशंका में उन्होंने तुरंत पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी।

