Noida: नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पंचशील हाईनेस सोसाइटी के पास एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। सांडों की लड़ाई के बीच उसकी बाइक टकरा गई और हादसे के बाद युवक पर एक सांड गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 45 वर्षीय महेश के रूप में हुई है, जो पतवारी का रहने वाला था। महेश अपनी बाइक पर पंचशील हाईनेस सोसाइटी के पास से गुजर रहे थे, जब अचानक सड़क पर लड़ रहे दो सांड उनकी बाइक के सामने आ गए। महेश की बाइक एक सांड से टकराई और हादसे में एक सांड उनके ऊपर जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल महेश को यथार्थ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी जान नहीं बचा पाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें..
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बढ़ा डेंगू का कहर, पिछले 24 घंटों में 27 नए मामले आए सामने
एक और सड़क हादसा: बाइक और स्कूल बस की टक्कर में युवक की मौत
इसी दौरान थाना जेवर क्षेत्र में एक अन्य सड़क हादसे में सोमवीर नामक युवक की मौत हो गई। सोमवीर अपने भाई के साथ बाइक पर सवार था, जब एक स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सोमवीर को गंभीर चोटें आईं, और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

