Up News: यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा हैं। मौसम विभाग का कहना हैं कि यूपी में एक बार फिर जोरदार बारिश होने की संभावना हैं। उत्तरप्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव नजर आ रहा हैं। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम की स्थिति में परिवर्तन आया है। यह निम्न दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती स्थिति में बदल गया है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है। इस कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना बढ़ गई है।
8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया हैं। जिनमें मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर, बरेली, मेरठ और गाज़ियाबाद शामिल है। इन जिलों में नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कई अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई हैं जिसके चलते मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कोशांबी, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, में येलो अलर्ट जारी कर दिया हैं। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
जानिए इन जिलों का हाल
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव सहित 40 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
मौसम अपडेट्स पर रखे नजर
मौसम विभाग ने मौसम संबंधी अपडेट्स पर नज़र रखने की सलाह दी हैं साथ ही आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा हैं। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की सलाह दी गई। क्योकि मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक मौसम की स्थिति में बदलाव हो सकता हैं।
यह भी पढ़े….. Noida News: नोएडा में डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा, प्रदेश में जांच प्रक्रिया जारी
लोगों को स्वास्थ्य पर देना होगा ध्यान
मौसम मे लगातार बदलाव की स्थिति होने के कारण मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी हैं। अचानक मौसम बदलने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती है। इसलिए लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

