Greater Noida: यदि आप यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर ताजमहल की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अब अपनी जेब थोड़ा और ढीला करना पड़ेगा। यमुना औद्योगिक प्राधिकरण बोर्ड की 82वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 1 अक्टूबर से एक्सप्रेस-वे पर टोल दरों में वृद्धि की जाएगी। इस वृद्धि के तहत औसतन 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।
गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल दरों में 2021-22 के बाद पहली बार यह वृद्धि की जा रही है। प्राधिकरण ने बताया कि जेपी इंफ्राटेक द्वारा 2022-23 में दिए गए प्रस्ताव को 2024-25 में लागू किया जा रहा है, ताकि यात्रियों पर अधिक भार न पड़े।
ये भी पढ़ें..
Greater Noida News : इंटरनेशनल ट्रेड शो में कनिका कपूर ने बिखेरा जलवा, लाखों की संख्या में उमड़ी भीड
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि टोल दरों में यह वृद्धि जेपी इंफ्राटेक के पुराने प्रस्ताव के अनुसार ही की गई है, और इससे सफर करने वाले यात्रियों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। बृहस्पतिवार को आयोजित हुई 82वीं बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।