इस समय हिमाचल प्रदेश की सियासत गर्माई हुई है और वजह है स्ट्रीट वैंडर पॉलिसी. हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वैंडर पॉलिसी को लेकर अब सियासत गर्मा गई है. बता दें कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने ही आपस में बयानबाजी शुरू कर दी है.
दरअसल, हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्ट्रीट वैंडर पॉलिसी को लेकर एक बयान दिया है जिससे कांग्रेस (Congess) ने खुद को किनारे कर लिया है. आपको बता दें कि विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) के बयान के बाद ही देशभर में कांग्रेस पार्टी बेकफुट पर आ गई है, क्योंकि कांग्रेस ने कावड़ यात्रा के दौरान यूपी की योगी सरकार का विरोध किया था, बता दें कि मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi Adityanath) ने कावड़ यात्रा के दौरान सभी रेहड़ी और पटरी के आदेश दिए थे कि वह सभी अपने ठेले के आगे अपने पहचान पत्र लगाए। तो वहीं इस आदेश के बाद से ही कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरना शुरू कर दिया और जमकर योगी सरकार के इस फैसले का विरोध भी किया था। तो वहीं अब कांग्रेस पार्टी के नेता विक्रमादित्य ने खुद कहा है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर भी हिमाचल के सभी रेस्टोरेंट, फास्ट-फूड सेंटर और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य करने के आदेश दे दिए गए है। तो वही स्ट्रीट वेंडर्स की आईडी को लेकर विक्रमादित्य सिंह के बयान के बाद हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है.
प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
तो वहीं अब इन सब के बीच कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर कांग्रेस सरकार को लपेटे में ले लिया है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन उस समय की कांग्रेस पार्टी अलग थी. वह महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और पंडित जवाहरलाल नेहरू की कांग्रेस थी. लेकिन यह अब की जो कांग्रेस पार्टी है वो सनातन विरोधियों और देश विरोधियों की है. वामपंथियों ने पार्टी के ऊपर कब्जा कर लिया है. तो वहीं आगे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के आस-पास जो लोग हैं वे पार्टी को गुमराह कर रहे हैं जिसके वजह से कांग्रेस पार्टी की यह दुर्दशा हो रही है. अगर कांग्रेस पार्टी में कोई भी सच बोलता है तो पार्टी के नेता उसका विरोध करते है और उसको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है. प्रमोद कृष्णम इतने में ही नहीं रूके उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए आगे कहा कि, ‘पार्टी पर वामपंथियों और नास्तिक लोगों का कब्जा हो गया है.
ये भी पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश सरकार ने जारी किया बयान
तो वहीं स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान पत्र लगाने वाले बयान को लेकर हिमाचल प्रदेश की सरकार ने बयान जारी किया है और कहा है कि, ऐसा कोई निर्देश लागू करने की उसकी योजना नहीं है. तो वहीं जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता विक्रमादित्य ने खुद कहा है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर भी हिमाचल के सभी रेस्टोरेंट, फास्ट-फूड सेंटर और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के लिए पहचान पत्र लगाए तो वहीं दूसरी तरफ CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने उनके इस बयान से अपना रास्ता नाप लिया है और साफ कह है कि उनकी सरकार ऐसा कोई भी निर्देश लागू करने की उसकी योजना नहीं है. जिसके बाद से इस पर शुरू हुई बयानबाजी पर कांग्रेस के अंदर ही संग्राम मच गया है. ऐसे में विक्रमादित्य के इस बयान के बाद से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में नाराजगी की बात भी कही जा रही है.

