हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में अब कुछ ही दिन बचें है जिसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. ऐसे में लगभग सभी पार्टियों ने जनता से चुनावी वादे और दावे भी करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है. सभी ने मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए बहुत बड़े बड़े दावे किये है. तो वहीं इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय एध्यक्ष अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी हरियाणा की जनता से चुनावी वादें किये है. आपको बता दें कि बुधवार 25 सितंबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव में महम विधानसभा से आप के उम्मीदवार विकास नेहरा के समर्थन में अरविंद केजरीवाल ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इसी दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोगों को आप की तरफ से पांच बड़ी गारंटी दी. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह केजरीवाल की गारंटी है, बाकी लोगों की तरह यह फर्जी नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि पहली गारंटी यह है कि मैं आप लोगों के लिए बिजली फ्री कर दूंगा और 24 घंटे आप लोगों को बिजली मिलेगी इसी के साथ आप सभी के पिछले सभी बिल माफ कर दिए जाएंगे.
केजरीवाल ने हरियाणा की जनता से किया यह वादा
अरविंद केजरीवाल ने हरियामा की जनत से वादा करते हुए कहा कि, “दूसरी गारंटी के रूप में दिल्ली की तरह यहां पर भी मोहल्ला क्लीनिक, शानदार अस्पताल बनाएं जाएंगे. यहां पर सभी को मुफ्त में इलाज की सुविधा मिलेगी.” और उन्होंने आगे कहा कि, “तीसरी गारंटी के अंतर्गत बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल बनवाए जाएंगे और हमारे स्कूल के सामने सारे प्राइवेट स्कूल बंद हो जाएंगे.” अपने भाषण के दौरान अरविंद केजरीवाल ने आगे चौथी गारंटी को लेकर कहा कि, सभी महिलाओं को एक हजार रुपये दिए जाएंगे, इसी के साथ दिल्ली में 12 लाख युवाओं को रोजगार भी दिया है वैसे ही यहां पर भी युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम किया जाएगा.” ते वही ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि “यह सभी गारंटी हम पूरी करके दिखाएंगे, क्योंकि यहां पर सरकार जिस भी पार्टी की बने, हमारे समर्थन के बिना नहीं बनने वाली है.”
ये भी पढ़ें…
हरियाणा का नाम किया रोशन- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, “आज महम में मैं अपने परिवार के बीच आया हूं. महम में मेरे मामा रहते हैं इस नाते मैं महम क्षेत्र का भांजा हूं. मैंने हिसार में 11 और 12वीं की पढ़ाई की है और इसके बाद आईआईटी खड़गपुर चला गया. जिसके बाद मैंने इनकम टैक्स कमिश्नर की नौकरी करने के लिए दिल्ली चला गया.” इसी के आगे आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “मैंने हरियाणा से निकलने के बाद हरियाणा का नाम दुनियाभर में रोशन किया है. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आपके लाल की दिल्ली और पंजाब में सरकार है और इस बार अपने लाल को अपनी जन्मभूमि की सेवा करने का एक मौका जरूर दे.”
केजरीवाल ने बीजेपी पर किया हमला
बीजेपी पर हमला करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “ये लोग कहते हैं कि केजरीवाल चोर है लेकिन आज मैं आपसे पूछना चाहा हूं कि क्या जनता को फ्री में बिजली देने वाला चोर है? या फिर लोगों को महंगी बिजली देने वाला चोर है? हमारी सरकार ने दिल्ली में सरकारी स्कूलों को बढ़िया बना दिया है. इसी के आगे महम में जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “दिल्ली में बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा मिल रही है, हर गली में मोहल्ला क्लिनिक खोले गए है जिससे आम जनता को कोई दिक्कत ना हो, सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज और दवाएं मुफ्त कर दी गई है.” इसी बीच उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल देश और जनता के लिए काम करता है और अंतिम सांस तक करता रहेगा.

