जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Elelction 2024) का प्रचार-प्रसार अब आखिरी पड़ाव पर है. जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रैली में जुटी हुई है. तो वहीं इसी बीच गुरुवार को जम्मू रीजन में बीजेपी (BJP) कई मेगा रैलियां कर रही है और खूब बयानबाजी भी देखने और सुनने को मिल रही है. तो वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता जम्मू कश्मीर में चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए मैदान में उतरे हुए है.
सीएम योगी ने कांग्रेस पर सादा निशाना
ऐसे में जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी एक चुनावी जनसभा की और जनता को संबोधित किया. इसी दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पाकिस्तानी समर्थित दलों के साथ है और उसका असली चेहरा आरक्षण विरोधी है. योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, “मैं अयोध्या धाम की धरती उत्तर प्रदेश से आपके सब के बीच आया हूं. अयोध्या जो की भगवान राम की जन्मभूमि है, और उन्ही के नाम पर जम्मू में रामगढ़ बना है.” इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए सीएम योगी ने आगे कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहने के बावजूद उसने अयोध्या की समस्या का समाधान नहीं होने दिया.
ये भी पढ़ें…
Sanjay Raut: संजय राउत मानहानि केस में दोषी करार, 15 दिन की सजा और जुर्माना भी लगाया गया
सीएम योगी ने पीएम मोदी की तारीफ की
तो वहीं इसके आगे आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की प्रशंसा भी की. योगी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, “आप सभी ने पीएम मोदी जी पर विश्वास जाया और 500 सालों की अयोध्या की समस्या ऐसे हल हुई, जैसे यह कभी कोई बड़ी समस्या थी ही नहीं.” योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस का नाम ही समस्या है और बीजेपी का नाम समाधान. सीएम योगी इतने में ही नहीं रूके उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, “देश में आज जहां-जहां भी आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद की समस्याएं हैं, इन सभी उपज को पोषण देने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है. कांग्रेस ने सिर्फ हिंदुओं को कमजोर करने का काम किया है. जब केंद्र में कांग्रेस की सत्ता थी और जम्मू-कश्मीर में उसकी समर्थित सरकारें थीं, तब यहां जो घटनाएं होती थीं, वह किसी से छिपी नहीं हैं.”
आखिरी चर में इन जगहों पर होगा चुनाव
बता दें कि जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में जम्मू रीजन की 26 और कश्मीर रीजन की 14 सीटों पर वोटिंग होनी है. इस चरण में उधमपुर, सांबा, कठुआ और जम्मू के साथ ही कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा जैसे जिले हैं. हंदवाड़ा, शोपियां, सोपोर जैसी सीमावर्ती विधानसभा सीटों पर वोटिंग भी अंतिम चरण में एक अक्टूबर को ही होनी है.

