Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। आए दिन एक नई घटना सामने आती हैं। कह सकते हैं कि गाजियाबाद में महिलाएं अभी सुरक्षित नहीं हैं। दो दिन पहले पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया हैं तो वहीं मोदीनगर में एक युवती का शव मिला हैं।
हत्या कर फेंका शव
गाजियाबाद के मोदीनगर के खंजरपुर गांव के जंगल में एक युवती का शव बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। पुलिस का कहना हैं कि युवती का शव लाल रंग के कपड़े से ढका हुआ था। माना जा रहा है कि बाहर से लाकर युवती की हत्या करने के बाद शव यहां फेंक दिया गया है।
बाहर की रहने वाली हैं युवती
आसपास के लोगों का कहना हैं कि ये युवती उनके गांव की नही हैं। यह कही बाहर की रहने वाली हैं साथ ही लोगों कहना हैं कि हो सकता हैं हत्या कर शव को यहा पर फेंका गया हो। हालांकि पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि युवती का शव बरामद हुआ है, उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
कार चालक ने बच्ची संग करी छेड़छाड़
कविनगर थानाक्षेत्र से भी एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैं। बच्ची के परिजनों का आरोप हैं। कि कैब चालक बच्ची को स्कूल छोड़ने जाता था। जिस दौरान कैब चालक ने 5 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करी हैं और गलत जगह छूने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्वत ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
10वीं की छात्र के साथ छेड़छाड़ का प्रयास
मधूबन बापूधाम के संजयनगर में स्थित स्कूल से भी एक शिक्षक द्वारा 10वीं की छात्र से छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैं। छात्र का कहना हैं। कि शिक्षक अनुराग ने 23 सितंबर को छुट्टी के समय किशोरी को रोक लिया और फिर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती खुद को बचाकर किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक अनुराग को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

