Noida News: नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान हैं। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने सहकर्मि पर रेप का आरोप लगाया था लेकिन 25 दिन बाद महिला ने अपना बयान बदल दिया।
महिला नोएडा के सेक्टर 63 की एक कंपनी में कार्यरत हैं। महिला का कहना था कि उसका ठेकेदार समीर उसे बाइस से खोड़ा ले गया जहां एक कार में उसके दो दोस्त पहले से ड्रिंक कर रहे थे। समीर उसे एक बीमार व्यक्ति को दिखाने के लिए ले गया था। जिसके बाद समीर के साथ उसके दोनों दोस्तों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
जांच के बाद नोएडा ट्रांसफर हुआ केस
महिला ने घटना के बाद नोएडा के सेक्टर 63 में मुकदमा दर्ज करया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के बाद पीडिता ने दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई बाद में केस को सेक्टर 63 ट्रांसफर कर दिया गया था।
25 दिन बाद बयान से पलटी महिला
लेकिन महिला ने 25 दिन बाद कहा कि कार में मौजूद दोनों लोगों से बहस होने के बाद बदला लेना चाहती थी। महिला ने अपने बयान को पलटते हुए मजिस्ट्रेट के सामने कहा कि गुस्से में आकर उसने उन्हें सबक सिखाने के लिए यह झूठा आरोप लगाया था। सेक्टर-63 थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की गहन जांच की थी। करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई और 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म के कोई ठोस सबूत नहीं मिले।

