Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक वाहन ने सुबह के समय टहल रहे दौ युवकों को कुचल दिया, जिसके बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरे युवक को पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बदलापुर क्षेत्र में बुधवार को नेशनल हाइवे के पास हुई थी।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक रोज सुबह के समय घुमने जाया करते थे। आज भी ये दोनों सुबह के समय टहलने निकले थे। ये दोनों युवक दादरी तहसील क्षेत्र के रहने वाले थे धीरेंद्र सिंह जिनकी उम्र 48 वर्षीय से और राजेंद्र शर्मा बुधवार सुबह नेशनल हाइवे 91 पर बिसाहड़ा कट के पास घायल अवस्था में मिले। घटना सुबह करीब पौने 6 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद धीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजेंद्र शर्मा का इलाज जारी है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
क्यो बढ़ रहा है एक्सीडेंट का खतरा
नेशनल हाइवे 91 पर बिसाहड़ा कट के पास एक्सीडेंट का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। क्योकि एक समय था जब जीटी रोड स्थित डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज का ग्राउंड आम जनके लिए सुबह 4-5 बजे ही खोल दिया जाता था, जहां हजारों लोग मॉर्निंग वॉक और अन्य शारीरिक गतिविधियाँ करते थे। लोग न केवल इस मैदान का उपयोग करते थे, बल्कि उसकी देखभाल भी करते थे। लेकिन पिछले एक साल से यह मैदान सुबह लगभग 7:45 बजे के बाद ही खुलता है, जिससे सुबह में घुमने वाले लोगों के कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके चलते कई लोग मजबूरी में मुख्य सड़क, बाईपास और अन्य असुरक्षित रास्तों पर वॉक और दौड़ने के लिए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

