Noida News: नोएडा के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह ED की रडार पर, सौ से भी ज्यादा सवालों का देना होगा जबावनोएडा के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह ईडी की रडार पर हैं। छापेमारी में करोड़ों रुपये के हीरे, नकदी और आभूषण बरामद होने के बाद नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सीईओ व सेवानिवृत्त आईएएस मोहिंदर सिंह पर शिकंजा कसता जा रहा है। जल्द ही मोहिंदर सिंह को ईडी के सामने पेश होना पड़ सकता है। लखनऊ में ईडी द्वारा मोहिंदर सिंह से हैसिंडा मामले में पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है।
ईडी के सवालों का करना होगा सामना
मोहिंदर सिंह ED के सवालों के घेरे में घिरते नजर आ रहे हैं। हैसिंडा और लोट्स 300 मामले में मोहिंदर सिंह से पूछताछ करने के लिए ईडी ने सवालों की लंबी लिस्ट जारी कर दी है। ईडी से सामना होने पर मोहिंदर सिंह को एक के बाद एक करीब सौ से अधिक सवालों के जवाब देने पड़ेंगे। 426 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के इस मामले में मोहिंदर से पूछताछ के बाद नोएडा अथॉरिटी में सीईओ के पद पर तैनात रहे कई अन्य आईएएस अफसरों से भी पूछताछ हो सकती है। इनमें संजीव सरन, रमा रमण और उनके बाद तैनात अफसर शामिल हैं।
शक के दायरे में है हाउसिंग विभाग के अधिकारी
ED के शक के दायरे में अन्य कई विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। ग्रुप हाउसिंग विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा क्योकि कहा जा रहा हैं कि ये हैसिंडा प्रोजेक्ट से संबंधित कामकाज देखते थे। साथ ही ईडी का कहना हैं। जिस समय कंपनी के निदेशकों को बदला गया, उस समय नोएडा अथॉरिटी से इसकी अनुमति ली गई थी या नहीं, अगर अनुमति ली गई थी, तो अनुमति किस स्तर से दी गई थी, इसकी भी जांच होनी बाकी है।
एक और अधिकारी के नाम का हुआ खुलासा
मोहिंदर सिंह से पूछताछ में एक और आईएएस अधिकारी के नाम का खुलासा हुआ हैं। मोहिंदर सिंह का कहना हैं कि इस अधिकारी ने काली कमाई को विदेश में होटल व्यवसाय में निवेश किया है। मोहिंदर सिंह ईडी को बताया कि इस अधिकारी की तैनाती उनके बाद हुई थी। ईडी जल्द इस अधिकारी से भी पूछताछ करेगी। साथ ही
ईडी की जांच में अब रियल एस्टेट कंपनी हैसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (एच.पी.पी.एल.) की लोट्स 300 परियोजना के जरिये निवेशकों से 426 करोड़ रुपये की धोखाधडी के मामले में एक और नाम सामने आया है। शिकंजे में आए पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह ने ईडी की पूछताछ में एक और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का नाम लिया है। जानकारी मिली है कि

