Delhi News: आतिशी की कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक, चार माह का एजेंडा किया साफ, अफसरों को दी चेतावनीदिल्ली की नई सीएम अतिशी ने सीएम का पद ग्रहण करने के बाद पहली बैठक बुलाई जिसमें उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों और दिल्ली सरकार के सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने अपने चार महिने के ऐजेंडे के लेकर भी बात की।
बैठक में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन व मुकेश अहलावत के साथ साथ मुख्य सचिव धर्मेंद्र सहित सरकार के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे। अतिशी ने बैठक में साफ कहा की जनता के काम करना उनका प्राथमिकता हैं। जिसमें वह किसी भी तरह की लापारवाही बर्दाशत नहीं करेंगी।
अफसरों को अतिशी की चेतावनी
अतिशी ने सभी अफसरों को चेतावनी देते हुआ कहा कि दिल्ली में तैनात सभी अफसरो के पूरी ईमानदारी के साथ दिल्ली के लोगों के लिए समर्पित होना चाहिए। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन लोगों को हर तरह कि सुविधा प्रदान करे क्योकि इस जनता के टैक्स से ही हमारा घर चलता हैं।
दिल्ली में हर घर तक पहुंचे सरकारी सुविधा
अतिशी ने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि हर अफसर का फर्ज बनता है कि दिल्ली में कोई भी घर सरकारी सुविधाओं से वंचित नही रहना चाहिए। हर किसी को इसका लाभ मिलना चाहिए।
लोगों के लिए करे काम
सीएम आतिशी ने अधिकारियों से कहा कि कि अफसरों के काम से दिल्ली के लोगों की जिंदगी पर बड़ा प्रभाव पड़ता है, ऐसे में दिल्ली के सभी अफसरों की ये जिम्मेदारी है कि वो दिल्ली के लोगों के अच्छे के लिए काम करें। सरकार के रूप में हम अधिकारियों को पूरा सहयोग देंगे।

