Ghaziabad News: लोनी थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसने बाप के नाम को एक बार फिर शर्मसार कर दिया हैं। दुष्कर्म के कई मामले सुने हैं लेकिन लोनी थाना क्षेत्र से ऐसा मामला सामने आया जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की आबरु को लूट लिया। इस घटना कि सूचना पुलिस को पीडिता की बुआ ने दी। जो बच्ची की पीड़ा सुन परेशान थी और उसे अत्याचारी के चंगुल से छुड़ाना चाहती थी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को समझा और तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।
कई माह से कर रहा था दुष्कर्म
बच्ची ने पुलिस को बयान दिया कि पिता कई माह से बच्ची के साथ इस तरह का घिनौना काम कर रहा था। जिसके बाद बच्ची ने सारी बात मां और बुआ को बताई और बुआ ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। बच्ची की मेडिकल जांच की जाएगी साथ ही मजिस्टेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा। मामले में पुलिस पूरी मजबूती और साक्ष्यों के साथ कार्रवाई करते हुए जल्दी ही अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी ताकि बच्ची को न्याय दिलाया जा सके। बच्ची अभी बुआ की कस्टडी में है।
किशोरी के साथ छेड़छाड आरोपी गिरफ्तार
मधूबन बापूधाम में एक शिक्षक ने किशोरी के साथ छेड़छाड और दुष्कर्म का प्रयास किया जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया हैं। पूछताछ जारी हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही जाएगी।

