Devendra Yadav: केजरीवील की तुलना श्री राम से करने वाले बयान पर भड़के कांग्रेस नेताआतिशी एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस के घेरे में घिर गई हैं । केजरीवाल की श्री राम से तुलना वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने जमकर निशाना साधा हैं। इनका कहना हैं कि श्री राम की तुलना केजरीवाल से करना महापाप हैं।
आतिशी ने बतौर सीएम दिल्ली की कुर्सी को संभाला हैं। जिसके बाद उन्होंने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की कुर्सी के बगल में एक छोटी कुर्सी लगाई हैं। आतिशी के इस कुर्सी वाले निर्णय को लेकर लेकर भाजपा और कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा हैं। आतिशी के श्री राम से केजरीवाल वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव कहना है कि आम आदमी पार्टी के नेता पागल हो गए हैं। भगवान राम और पापी केजरीवाल में इनको कोई फर्क नजर नहीं आ रहा हैं।
आतिशी ने अपने भाव किए प्रकट
दिल्ली की कुर्सी संभालने के बाद आतिशी कहती हैं, आज मेरे मन में भी वही भाव हैं जो श्री राम के वनवास जाने पर भरत के मन में थे। साथ ही आतिशी कहती हैं कि मै भी भरत की तरह आने वाले 4 महनों तक दिल्ली का शासन चलाऊंगी। जिस प्रकार उन्होंने शासन संभाला था।
देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा हैं। जब नाश मनुज पर छाता हैं सबसे पहले विवेक मर जाता हैं। हार सामने देख कर AAP की बुद्धि नष्ट हो गई हैं। श्री राम की तुलना जेल से बेल पर बाहर आए शराब घोटाले के आरोपी से कर रहे हैं। इनकी नीयत में खोट हैं। आतिशी के कुर्सी वाले इस फैसले पर भाजपा भी आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला कर रही हैं।
आतिशी को बताया कठपुतली
कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने आतिशी पर हमला करते हुए कहा तुम सीएम के रुप में एक कठपुलती हो। साथ ही वह कहते हैं आतिशी तुम से दिल्ली की महिलाओं को एक नई उम्मीद थी लेकिन तुमने उनपर पानी फैर दिया।

