आईपीएल 2021 सीजन-14 के 33 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर प्वाइंट्स टेबर में पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 134 रन बनाए और दिल्ली के सामने जीत के लिए 135 रनों का लक्ष्य रखा।
135 रनों के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा श्रेयस अय्यर ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शिखर धवन (42) और पंत ने नाबाद 35 रनों की पारी खेली।
इस जीत के साथ ही दिल्ली ने प्लेऑफ का तरफ एक कदम और बढा लिया है। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम 14 अंकों के साथ फिर शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद की टीम अंकतालिका में सबसे नीचले पायदान पर है।

