IND Vs BAN: चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत में रविचंद्रन अश्विन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। भारत की टेस्ट क्रिकेट में यह 179वीं जीत रही, जिससे अब टेस्ट में टीम इंडिया की जीत का आंकड़ा हार से अधिक हो गया है। इस टेस्ट मैच के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे हैं।
टेस्ट क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड
- कुल मैच: 580
- जीत: 179
- हार: 178
- ड्रॉ: 222
- टाई: 1
चौथी पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज:
- रविचंद्रन अश्विन: 99 विकेट
- अनिल कुंबले: 94 विकेट
- बिशन सिंह बेदी: 60 विकेट
- रविंद्र जडेजा और इशांत शर्मा: 54 विकेट
घरेलू मैदान पर भारत का दबदबा
भारत की टेस्ट क्रिकेट में घरेलू सरजमीं पर पकड़ काफी मजबूत रही है। 2012 से अब तक, पिछले 17 टेस्ट सीरीज से भारत ने घर पर कोई सीरीज नहीं हारी है। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम अजेय है, जो इस टेस्ट जीत से और मजबूत हुई है।
भारत-बांग्लादेश मुकाबले का रिकॉर्ड
- कुल टेस्ट: 14
- भारत की जीत: 12
- बांग्लादेश की जीत: 00
- ड्रॉ: 2
टेस्ट में शतक और 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
रविचंद्रन अश्विन ने इस टेस्ट में शतक और 5 विकेट लेकर एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने यह कारनामा चौथी बार किया है।
ये भी पढ़ें..
Noida News: नोएडा में भगवान की मूर्ति तोडने पर विवाद, भारी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात
- इयान बॉथम: 5 बार
- रविचंद्रन अश्विन: 4 बार
- गैरी सोबर्स, मुश्ताक मोहम्मद, जैक कैलिस, शाकिब अल हसन, रवींद्र जडेजा: 2 बार
टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल
- मुथैया मुरलीधरन: 67 बार
- रविचंद्रन अश्विन: 37 बार
- शेन वॉर्न: 37 बार
- रिचर्ड हैडली: 36 बार
- अनिल कुंबले: 35 बार
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 376 रन बनाए, जिसमें अश्विन के शतक ने अहम भूमिका निभाई। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 149 रन बना सकी। दूसरी पारी में भारत ने 287 रन बनाकर पारी घोषित की, जिसमें शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतक शामिल थे। बांग्लादेश को 515 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन उनकी टीम सिर्फ 234 रनों पर सिमट गई। अश्विन ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई।

