Up Politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा हैं। उनका कहना हैं कि बीजेपी सरकार में सभी एनकाउंटर झूठे हैं। साथ ही वह कहते हैं कि इन एनकाउंटर में टांग पर ही गोली क्यो लगती हैं। बात दें सुल्तानपुर लूटकांड मामले में पुलिस ने अब-तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। तो वहीं एक आरोपी मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया हैं। शनिवार को पुलिस ने मंगेश के एनकाउंटर के बाद एक आरोपी अजय को पैर में गोली मारी हैं। जिसके बाद से बीजेपी सवालों के घेरे में हैं।
अखिलेश के बीजेपी पर आरोप
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लागते हुए कहा हैं कि बीजेपी सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं, एनकाउंटर से तुम लोग मां-बहनों को सुरक्षित नहीं कर सकते हो। साथ ही सपा प्रमुख कहते है कि भाजपा में जितने भी एनकाउंटर हो रहे है सब फर्जी हैं। सभी एनकाउंटर में आरोपी की टांग को ही क्यो निशाना बनाया जाता हैं।
सरकार की नियत में है खोट
अखिलेश यादव ने सपा विधायक जाहिद वेद पर दर्ज मामले पर बात करते हुए कहा कि हर घर में काम करने के लिए किसी ना किसी कि जरुरत होती है, ऐसे में हर व्यक्ति अपने घर में किसी न किसी को काम पर रख लेते हैं। जाहिद वेद ने भी अपने घर में नाबालिग किशोरी को काम पर रखा था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामला जो भी है, बहुत ही गंभीर है। उसकी जांच होनी चाहिए। लेकिन इस सरकार की नियत में खोट है।
सपा विधायको पर है बीजेपी की नजर
अखिलेश यादव का कहना हैं कि लोकसभा चुनाव में बुरी हार मिलने के बाद से भाजपा सिर्फ और सिर्फ मुस्लिम और यादव को टार्गेट कर रही है। अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति है तो उसके खिलाफ गंभीर धारा लग जाएगी और कड़ी कार्रवाई हो जाएगी। इसी के चलते सपा विधायक पर भी कार्रवाई हो रही है। क्योंकि सपा विधायक मुस्लिम हैं।
सीएम योगी के बयान पर उठाया सवाल
अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान पर भी सवाल उठाते हुए कहा हैं कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि अयोध्या में दीवाली होती है तो सपा और मुस्लिमों को दिक्कत होती है। उनके इस बयान से ही उनकी नियत का पता लगाया जा सकता है।

