Delhi Weather Update: उत्तर भारत में मानसून अपने अंतिम चरण में है। सितंबर के तीसरे सप्ताह तक दिल्ली में भी मौसम बदलने लगा है। दिल्ली में रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है। 19 सितंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि पिछले दो दिनों में बारिश नहीं हुई है, लेकिन तापमान में गिरावट के पैटर्न को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान तेजी से गिरेगा और ठंड उम्मीद से पहले आ सकती है। इस दौरान बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट भी दिया है।
तेजी से गिरेगा दिल्ली का तापमान
पिछले 14 सालों में पहली बार सितंबर के महीने में दिल्ली का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। आने वाले दिनों में इसमें और भी गिरावट आने की उम्मीद है। दरअसल, मौसम विभाग ने 25 सितंबर से दिल्ली में भारी बारिश का अपडेट दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे सप्ताह बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन आने वाले सप्ताह में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और शहर में ठंड का अहसास हो सकता है।
पूरे सप्ताह कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
पिछले तीन दिनों से दिल्ली में बारिश का दौर थमा हुआ है। हालांकि, इस दौरान तापमान में काफी गिरावट आई है। अब मौसम विभाग ने कहा है कि 24 सितंबर तक दिल्ली में बारिश की संभावना कम है। लेकिन 25 सितंबर से दिल्ली में तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा और पूरे सितंबर महीने में हल्की बारिश होती रहेगी। बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और लोगों को अपने कंबल और रजाई बाहर निकालने की जरूरत पड़ सकती है। नतीजतन, माना जा रहा है कि इस साल दिल्ली में सर्दी सामान्य से पहले आ जाएगी। हालांकि, इसके लिए बदले मौसम के मिजाज समेत अन्य कारकों का भी हवाला दिया जा रहा है।

