Ghaziabad News: उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि सपा मुखिया बौखला गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पार्टी से जुड़े माफिया योगी सरकार से परेशान हैं। क्योकि अब वो अपराध करने में नाकाम है। और अखिलेश यादव भी उनका कोई समर्थन नही कर पा रहे हैं।
योगी राज को बताया राम राज
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में आयोजित पर्वतीय समाज संवाद कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सपा नेता पर निशाना साधते हुए भाजपा के राज की तुलना रामराज से की। उन्होंने कहा योगी राज रामराज हैं।
योगी सरकार से डरते है माफिया
त्रिवेंद्र सिंह रावत कहते हैं योगी सरकार में कानून व्यवस्था भी सटीक हैं, और सभी गुंड़े योगी सरकार में चुप पड़े है। जब से योगी सरकार आई है तब से महिलाएं भी सुरक्षित हो गई हैं। कानून का भी कोई उल्लंघन नहीं किया जा रहा हैं। योगी सरकार में अपराधी अपराध करने से पहले सोचते हैं।
कुछ इस तरह हुई कार्यक्रम की शुरुवात
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अभियान कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्ज्वलित कर और भारत माता को नमन करके की। उन्होंने खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में सेवा पखवाड़ा और सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के पर्वतीय समाज संवाद कार्यक्रम में शिरकत ही और पहाड़ी समाज के लोगों को अधिक से अधित सदस्यता कराने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा को मजबूत करने की कही बात
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा को मजबूत बनाने की बात करते हुए कहा कि हमे ज्यादा से ज्यादा सदस्यता करते हुए मोदी और योगी के विकसित करने वाले एजेंडे से जुडना चाहिए। उन्होंने ने घर-घर जाकर लोगों को भाजपा से जुड़ने की बात कही।
सदस्यता अभियान में इन लोगों की रही उपस्थिति
सदस्यता अभियान मे खोड़ा नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन रीना भाटी, योगेश भाटी, मंडल अध्यक्ष जयपाल पुंडीर, अवधेश यादव, आनंद बल्लभ पांडे, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, डॉ. अशोक नागर, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, महानगर उपाध्यक्ष चमन चौहान, अभियान सह संयोजक संदीप त्यागी, आदि महान हस्ती शामिल रहे।

