बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को एक खुला पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर जवाब दिया है.
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू समेत उन नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. क्योंकि इन नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिए थे. बता दें कि खरगे ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर लिखे पत्र में उन्हें बधाई दी थी और साथ ही खरगे उन्होंने राहुल के खिलाफ दिए गए बयानों का जिक्र किया था. तो वहीं अब जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खरगे के लिखे पत्र का जवाब दिया है.
राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस पर नड्डा का निशाना
जेपी नड्डा ने खरगे को जवाब देते हुए पत्र में लिखा कि, “आपका पत्र राहुल गांधी की करतूतों को नजरअंदाज करता है। मुझे लगता है कि इस पर विस्तार से चर्चा आवश्यक है। खड़गे जी, आपने केवल राहुल गांधी के बारे में सेलेक्टिव तरीके से बात की है, इसलिए मैं भी अपनी बात वहीं से शुरू करना चाहूंगा।”
ये भी पढ़ें…
Delhi Cabinet Ministers: आतिशी कैबिनेट में यह नए चेहरे हो सकते है शामिल! देखिए पूरी लिस्ट
‘संसद में जिसने PM को पीटने की कही बात…’
जेपी नड्डा ने आगे लिखा कि, राहुल गांधी का इतिहास विवादित रहा है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री और ओबीसी समुदाय के प्रति अपमानजनक बातें की हैं। देश के प्रधानमंत्री के लिए अत्यंत अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है, जिसने भरे संसद में देश के प्रधानमंत्री को डंडे से पीटने की बात कही हो, जिसकी धृष्ट मानसिकता से पूरा देश वाकिफ हो, जेपी नड्डा ने सवाल किया कि खरगे किस मजबूरी में राहुल गांधी का बचाव कर रहे हैं? जबकि उनकी मां सोनिया गांधी भी प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर चुकी हैं। सेनिया गांधी जी ने मोदी जी के लिए मौत का सौदागर’ जैसे अत्यंत असभ्य अपशब्दों का प्रयोग किया था? “इन दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बयानों का आप और आपकी पार्टी महिमामंडन करते रहे हैं।” नड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक शुचिता को भुला दिया है और राहुल गांधी द्वारा ‘मोदी की छवि को खराब कर देंगे’ जैसी बातें कहना राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन है। उन्होंने खरगे से आत्ममंथन करने का आग्रह किया, यह कहते हुए कि अपने असफल नेता का बचाव करना उनकी मजबूरी है।
यह बयान भविष्य के लिए घातक हैं – खरगे
बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और अन्य नेताओं के राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भाषा भविष्य के लिए घातक है। उन्होंने मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने की आवश्यकता बताई। खरगे ने यह स्पष्ट किया कि लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे हिंसक और अशिष्ट बयानों ने राजनीतिक वातावरण को प्रभावित किया है, जो चिंताजनक है।

