दिल्ली में आम आदमी पार्टी की विधायक दल ने आतिशी (Atishi) को नेता चुना है, और वह 21 सितंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं। उनकी अगुवाई में मौजूदा मंत्रियों को बरकरार रखा जाएगा, जबकि दो नए सदस्य भी शामिल किए जा सकते हैं। पार्टी के सूत्रों ने नए प्रयोगों को खारिज कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे स्थिरता बनाए रखना चाहते हैं। नई सरकार आगामी विधानसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करेगी।
21 सितंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं आतिशी
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी 21 सितंबर को अपने मंत्रियों के साथ शपथ ले सकती हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण मंत्रिपरिषद के सदस्यों के चयन में ज्यादा प्रयोग की उम्मीद नहीं है। मौजूदा मंत्री बरकरार रहेंगे, जबकि दो नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।
आप सूत्रों के अनुसार, निवर्तमान मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन को मंत्रिमंडल में रिपीट किया जाएगा और करोल बाग विधायक रवि और कोंडली विधायक कुलदीप कुमार को नए चेहरों के रूप में शामिल किया जा सकता है।
नई मंत्रिमंडल में संभावित नाम
तो वहीं आप सूत्रों के अनुसार बता दें कि, पूर्व समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद की जगह इस समय खाली है क्योंकि उन्होंने इसी साल के अप्रैल में केजरीवाल सरकार और आप पार्टी से इस्तीफा दिया था। ऐसे में आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद, इस पद के लिए आप विधायकों जैसे जरनैल सिंह, दुर्गेश पाठक, सोमनाथ भारती और संजीव झा के नाम चर्चा में हैं।
ये भी पढ़ें…
दिल्ली सरकार विश्वास मत कब हासिल करेगी ?
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया. ऐसे में आतिशी, जिन्हें आप विधायक द्वारा दिल्ली सीएम के लिए चुना गया है, उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.
तो वहीं पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित कुल सात सदस्य शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव को नज़र में रखते हुए नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट के दो नए सदस्यों का कार्यकाल रखा रहेगा. केजरीवाल सरकार में, आतिशी के पास शिक्षा, वित्त, राजस्व, पीडब्ल्यूडी और बिजली समेत 13 विभागों का जिम्मा था।
दिल्ली की नई सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद नई सरकार 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल करेगी.

