Ghaziabad Police: महिलाओं को किसी अजनबी को अपना मोबाइल नंबर देने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। अगर नंबर गलत व्यक्ति के पास पहुंच जाए तो क्या पता अंजाम कितना बुरा हो सकता है। ऐसा ही कुछ साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ हुआ। उसने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एक व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर दिया, लेकिन उस शख्स ने पहले तो धर्म बदलकर उससे नजदीकियां बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। जब सच्चाई सामने आई तो शख्स ने युवती के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। हालांकि युवती की शिकायत के बाद अब साहिबाबाद पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
बता दें कि दानिश ने देव बनकर पहले युवती से नजदीकियां बढाया. नजदीकियां बढ़ने के बाद दानिश ने युवती से दोस्ती किया और फिर शादी का झांसा देकर प्यार का नाटक करने लगा. इसके बाद दानिश ने साहिबाबाद के एक होटल में युवती को ले गया। वहां उसने शादी का झांसा देकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती जब उसके घर गई तो उसे उसकी असली पहचान का पता चला। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बहाने हुई दोस्ती
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हापुड़ के कपूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की, जिसे बाद में साहिबाबाद थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से हापुड़ निवासी पीड़िता नोएडा की एक कंपनी में काम करती है। करीब डेढ़ साल पहले वह अपने एक रिश्तेदार का पता बताकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने गाजियाबाद आरटीओ आई थी। यहीं पर धौलाना निवासी अलीम पुत्र दानिश उससे मिला और खुद को देव बताया। वह रैपिड रीजनल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के निर्माण में मजदूरी करता है। खुद को हापुड़ का बताकर उसने उसका नंबर ले लिया और दोनों में बातचीत होने लगी।
होटल में किया रेप
कुछ दिन बाद दानिश ने पीड़िता को साहिबाबाद के एक होटल में बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो उसने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद वह उसे कई बार होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो दानिश उसके साथ डासना में किराए के कमरे में रहने लगा। पीड़िता ने बार-बार उससे शादी करने के लिए कहा, लेकिन दानिश उसे झूठे आश्वासन देता रहा।
जुलाई 2024 में जब वह उसके घर गई तो उसे पता चला कि उसका नाम देव नहीं बल्कि दानिश है। महिला ने विरोध किया तो दानिश और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता कपूरपुर थाने गई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि 12 सितंबर को हापुड़ में दर्ज केस साहिबाबाद थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया।

