Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने इस निर्णय की जानकारी दी। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है और इसी कारण विपक्षी दल भाजपा उनके खिलाफ षड्यंत्र रचते आ रहे हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हम भाजपा के सामने न झुकेंगे, न रुकेंगे और न बिकेंगे। दिल्ली के लिए हमने जो कुछ भी किया, वह हमारी ईमानदारी के कारण ही संभव हुआ। आज ये लोग हमारी ईमानदारी से डरते हैं क्योंकि वे खुद ईमानदार नहीं हैं।”
केजरीवाल ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, “मैं इस खेल का हिस्सा नहीं बना जिसमें पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा बनाने का काम होता है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दो दिन बाद वे मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा देंगे।
ये भी पढ़ें..
Meerut: मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, 10 से अधिक लोग और पशु मलबे में दबे, राहत कार्य जारी
उन्होंने न्यायपालिका में अपने विश्वास का जिक्र करते हुए कहा, “कानून की अदालत से मुझे इंसाफ मिला है, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी।” केजरीवाल ने आगे कहा कि वह दोबारा मुख्यमंत्री तभी बनेंगे जब दिल्ली की जनता उन्हें आदेश देगी।

