Meerut: मेरठ के जाकिर कॉलोनी, गली नंबर 8 में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक तीन मंजिला मकान ढह गया, जिसमें 10 से अधिक लोग और कई पशु मलबे में दब गए हैं। यह मकान नफ्फो अलाउद्दीन नामक व्यक्ति का था और इसके नीचे डेयरी चलाई जा रही थी।
हादसे के बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी विपिन ताडा और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। इस त्रासदी के बाद आस-पास के लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें..
राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

