Ghaziabad: गाजियाबाद के लोनी बार्डर थानाक्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक जूस कॉर्नर पर ग्राहकों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाने का आरोप लगा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पब्लिक को जैसे ही इस बात की भनक लगी, उन्होंने जूस संचालक को पकड़कर जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी की पिटाई साफ तौर पर देखी जा सकती है।
पुलिस ने की छापेमारी, एक लीटर मानव मूत्र बरामद
यह चौंकाने वाला मामला लोनी बार्डर की इंदिरापुरी चौकी क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि खुशी जूस कॉर्नर पर जूस में मानव मूत्र मिलाया जा रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और एक केन में रखा गया लगभग एक लीटर मानव मूत्र बरामद किया। पुलिस ने जूस कॉर्नर संचालक आमिर पुत्र साबिर खान और उसके साथ काम करने वाले एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
पब्लिक ने आरोपी को सिखाया सबक
घटना से गुस्साई पब्लिक ने पहले खुद ही आरोपी को सबक सिखाया। लोगों ने जूस संचालक और उसके सहयोगी को पकड़कर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों को मारने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
क्या बोले एसीपी भास्कर वर्मा
लोनी के एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और खुशी जूस कॉर्नर पर छापा मारा गया। वहां से एक केन में रखा मानव मूत्र बरामद किया गया। जूस संचालक आमिर और उसके नाबालिग सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें..
सोशल मीडिया पर गुस्से का माहौल
घटना के बाद से इलाके में गुस्से का माहौल है। सोशल मीडिया पर इस घटना की जमकर निंदा हो रही है, और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस तरह की घटनाएं न केवल समाज में तनाव पैदा करती हैं, बल्कि आम लोगों के विश्वास को भी चोट पहुंचाती हैं।

